Jamshedpur: बिरसानगर में चोरी के मामले में पांच गिरफ्तार, सामान बरामद

जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 6 स्थित रामेश्वर प्रसाद सिंह के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में सतपाल सिंह, जगजीत सिंह, संतोष सिंह, प्रीतपाल सिंह और जीतू वर्मा शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है.

चोरी की वारदात का खुलासा

शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि कुछ दिन पहले रामेश्वर प्रसाद सिंह का परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गया था, उसी दौरान उनके घर में चोरी हो गई थी. चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया.

ज्वेलरी शॉप के मालिक से खरीदी गई चोरी की संपत्ति

जांच के दौरान यह सामने आया कि चोरी का सामान मानगो में एक ज्वैलरी शॉप चलाने वाला जीतू वर्मा ने खरीदा था. इसके बाद पुलिस ने जीतू को भी गिरफ्तार किया और चोरी का सामान बरामद कर लिया.पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: सारंडा जंगल में IED विस्फोट, CRPF के 2 जवान घायल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सात वर्ष पहले बनी पानी टंकी में अब तक नहीं हुआ पेयजल कनेक्शन, विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियजोना के अंतर्गत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह टंकी बीते 7 वर्षों से बन…

Spread the love

Jamshedpur : धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14-15 को, तैयारियों में जुटे फैन पप्पु सरदार

जमशेदपुर :  हर साल की तरह इस साल भी धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14 और 15 मई 2026 (गुरूवार और शुक्रवार) को साकची बाजार हंडी लाईन स्थित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time