Deoghar: पुलिस पर हमले मामले में निजी क्लिनिक के स्टाफ समेत पांच गिरफ्तार

देवघर: कुंडा में पुलिसकर्मियों पर हमला और सड़क जाम के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन गिरफ्तार आरोपियों में एक निजी क्लिनिक का स्टाफ भी शामिल है, जो घटना के समय क्लिनिक छोड़कर पुलिस पर हमला करने और सड़क जाम में शामिल हुआ था. गिरफ्तार आरोपियों में वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरेंद्र वर्मा, मुन्ना कुमार उर्फ मुन्ना राउत, राजहंस शुभम उर्फ शुभम कुमार, विपिन कुमार राय और मुकेश यादव उर्फ जेपी यादव शामिल हैं. सभी पांचों आरोपी नामजद हैं और पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Attack on police Deoghar : 14 हमलावरों की पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

क्या था मामला

यह मामला कुंडा थाने के जमादार ओम प्रकाश द्वारा दर्ज कराया गया था, जिसमें कुल 14 नामजद आरोपियों को आरोपी बनाया गया है. वादी का कहना था कि आरोपियों ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत पुलिस-प्रशासन और झारखंड सरकार के खिलाफ नारे लगाए, गाली-गलौज की, गाड़ी में आग लगाने की धमकी दी और पुलिस कर्मियों पर हमला किया. आरोपियों ने ईंट, लाठी-डंडे से मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डाली.

हंगामा और पुलिसकर्मियों पर हमला

दो मार्च को कुंडा में वाहन चेकिंग के दौरान महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस पर हमला किया और पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. आरोप था कि पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई थी. इस घटना के बाद, मृतक के परिजन और स्थानीय नेताओं ने लोगों को भड़का दिया और उपद्रवी तत्वों के सहयोग से कुंडा में सड़क जाम किया. हालांकि, सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट हो गया कि हादसा वाहन चेकिंग स्थल पर नहीं हुआ था, बल्कि महिला की मौत किसी अन्य स्थान पर हुई थी, जहां पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे.

इसे भी पढ़ें :  Deoghar : पुलिसकर्मियों की पिटाई, सड़क जाम मामले में चार प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज

Spread the love

Related Posts

Gua : मेघाहातुबुरु में ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में शोक

गुवा : मेघाहातुबुरु निवासी ठेका मजदूर बालाजी शर्मा उर्फ बाला (लगभग 38 वर्ष) ने शुक्रवार रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव, थाना पहुंचा मामला 

गुवा : बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष अपनी शिकायत लेकर थाना पहुंच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time