Jharkhand: पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पूर्व भाजपा नेता एवं JLKM प्रत्याशी सूर्या हांसदा

गोड्डा:  गोड्डा के ललमटिया जंगल में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पूर्व भाजपा नेता और जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम के प्रत्याशी रह चुके सूर्या हांसदा मारे गए। पुलिस के अनुसार, रविवार को देवघर से उसकी गिरफ्तारी हुई थी। पूछताछ में उसने जंगल में हथियार छिपाने की बात स्वीकार की।

पुलिस टीम जब हथियार बरामद करने के लिए जंगल पहुंची, तो सूर्या ने कथित तौर पर पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में हुई गोलीबारी में उसकी मौत हो गई।

राजनीतिक सफर और चुनावी हार
ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैता गांव निवासी सूर्या हांसदा भाजपा में एक समय प्रभावशाली चेहरा थे। पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने पार्टी छोड़ दी और जेएलकेएम से बोरियो सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए।

पत्नी ने जताई थी आशंका
गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले सूर्या की पत्नी सुशीला हांसदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी थी और किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की थी।

लंबा आपराधिक रिकॉर्ड
सूर्या के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। हाल ही में ईसीएल की राजमहल परियोजना के पहाड़पुर क्षेत्र में गोलीबारी, साहिबगंज के क्रशर मिल में ट्रक जलाने जैसी घटनाओं में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: नक्सल प्रभावित गांव की बदली तस्वीर, झारखंड का यह गांव बना ‘Artist Village’

 

Spread the love

Related Posts

Muri लोदमु आम बगान में पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

मुरी : मुरी के लोदमु आम बगान में पांच दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। झारखंड-बंगाल के भजन मंडली राधा कृष्ण मंदिर की परिक्रमा करते हुए ढोल…

Spread the love

Gua : गुवा में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time