नई दिल्ली: जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में रविवार को हॉकी हरियाणा और हॉकी झारखंड ने एक समान 3-0 के अंतर से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई।
पहले सेमीफाइनल में हरियाणा की ओर से कप्तान शशि काशा (8वां मिनट) ने शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद सुप्रिया (45वां, 47वां मिनट) ने लगातार दो गोल कर टीम की जीत पक्की की।
दूसरे सेमीफाइनल में झारखंड के लिए स्वीटी डुंगडुंग (13वां मिनट) ने खाता खोला, जबकि रीना कुल्लू (56वां मिनट) और कप्तान रजनी केरकेट्टा (59वां मिनट) ने टीम को जीत दिलाई।
फाइनल सोमवार को खेला जाएगा, वहीं तीसरे स्थान के लिए छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश आमने-सामने होंगे।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: CM से मिलने नेमरा पहुंचे विधायक मंगल कालिंदी, मुख्यमंत्री को बंधाया ढांढ़स
There is no ads to display, Please add some



















































