Potka : पोटका में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला का शिलान्यास

 

10 गांव के 750 अन्नदाता सीखेंगे आधुनिक खेती के गुर.

 

पोटका : पोटका प्रखंड के बालिजुड़ी में झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा स्वीकृत समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला का शिलान्यास पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा किया गया। 3.17 करोड़ की लागत से बनने वाले इस कृषक पाठशाला में 10 गांवों के 750 किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां किसानों को मधु पालन, मशरूम उत्पादन, बागवानी, गाय, बकरी, बतख और सुअर पालन के साथ जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग मिलेगी। इसके अलावा, कृषि, पशुपालन, मत्स्य और सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। यह पूर्वी सिंहभूम जिले का छठा और पोटका प्रखंड का पहला कृषक पाठशाला होगा, जो किसानों की क्षमता को विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : प्रस्तावित वकील संशोधन अधिनियम 2025 के प्रारूप को वकीलों ने जलाया

किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी – विधायक 

शिलान्यास समारोह में विधायक संजीव सरदार ने कहा, “यह कृषक पाठशाला क्षेत्र के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे न सिर्फ उनकी आय में वृद्धि होगी बल्कि वे आधुनिक खेती और पशुपालन के नए आयाम भी सीख सकेंगे। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी विवेक बिरुआ, बीटीएम कौशल झा, मुखिया विधन सरदार, पंचायत समिति सदस्य सीताराम हांसदा, पूर्व जिला परिषद हीरामणि मुर्मू सहित कई ग्रामीण और किसान उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Gamhariya : मीरूडीह में वनभूमि अतिक्रमण कर मकान बनाने वाले 60 लोगों को नोटिस

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

    Spread the love

    Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

    किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *