गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के डुमरा पंचायत अंतर्गत गोपीनाथपुर गांव में मंगलवार की शाम वज्रपात की चपेट में आकर एक मवेशी की मौत हो गई. यह घटना स्थानीय किसान सुरेश बास्के के लिए गहरा आघात साबित हुई.
पशुपालक को हुआ आर्थिक नुकसान
सुरेश बास्के ने बताया कि जब बारिश शुरू हुई, उस समय उनका मवेशी चराई से लौट रहा था. रास्ते में अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और मवेशी उसकी चपेट में आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
इस हादसे से पशुपालक को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने पशुपालन विभाग से मुआवजे की मांग की है.
प्रशासन से क्षतिपूर्ति की अपील
घटना के बाद पीड़ित किसान ने स्थानीय प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वह अपने नुकसान की भरपाई कर सके.
इसे भी पढ़ें : इंडिगो विमान में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, रोकी गई उड़ान
There is no ads to display, Please add some



















































