Gamharia : लैम्पस सदस्यता अभियान में प्रत्येक परिवार से एक सदस्य बनाने का मिला लक्ष्य

गम्हरिया : जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित लैम्पस में सदस्यों की संख्या बढ़ाने को लेकर 30 दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ. बीसीइओ सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि 24 मई तक चलने वाले अभियान के दौरान गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न लैम्पस में अधिक से अधिक सदस्य बनने की अपील विभाग द्वारा किसानों से की जा रही है. इसके लिए किसानों को 110 रुपये चुकानी पड़ेगी, जिसमें सदस्यता शुल्क दस रुपये व शेयर की कीमत एक सौ रुपये शामिल है.

किसानों के लिए विभिन्न लैम्पस को चिन्हित किया गया

सदस्यता अभियान के लिए विभिन्न पंचायत के किसानों के लिए विभिन्न लैम्पस को चिन्हित किया गया है. इसमें गम्हरिया लैम्पस में गम्हरिया, छोटा गम्हरिया, जगन्नाथपुर व दुग्धा. यशपुर लैम्पस में यशपुर, जयकान, नवागढ़, ईटागढ़, डुडरा व कालिकापुर. नारायणपुर लैम्पस में नारायणपुर, बड़ाकांकड़ा, टेंटोपोसी व बांधडीह. कोलाबिरा लैम्पस में कोलाबिरा, चामारू, मुड़िया व दुगनी तथा कांड्रा लैम्पस में कांड्रा, डुमरा, बुरूडीह व रापचा के किसान सदस्यता लेंगे. जिला सहकारिता पदाधिकारी के कार्यालय से जारी पत्र में अभियान के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक परिवार से कम से कम एक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: समाहरणालय में दूरसंचार विस्तार पर मंथन, ग्रामीण संचार सुविधा सशक्त बनाने के लिए टावर लगाने के निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time