Gamharia : प्रधानमंत्री कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किसान ने अनुदान पर मिले पंप सेट को दुरूस्त कराने की मांग की

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड के किसानों को झारखंड सरकार द्वारा 50% अनुदान पर दिया गया पंप सेट परेशानी का कारण बन गया है. मामले को लेकर प्रधानमंत्री कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किसान सह बुरूडीह पंचायत के पूर्व मुखिया सोखेन हेंब्रम ने उपायुक्त से शिकायत कर एजेंसी पर कार्रवाई करने की मांग की. ज्ञापन में कहा गया है कि पंपसेट चालू होने के 15 मिनट बाद ही मोबिल चैम्बर में पानी भर जाता है. इससे पंपसेट बंद हो जाता है. साथ ही दोबारा चालू नहीं होता है. इसकी मरम्मती के लिए जमशेदपुर से रांची तक का चक्कर लगाने के बाद भी इसका पार्ट नहीं मिल नहीं रहा है. इससे सरकार द्वारा किसानों को जिस उद्देश्य से पंप सेट उपलब्ध कराया गया था. वह पूरा नहीं हे पा रहा है. श्री हेंब्रम ने मामले की जांच कर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : Aditypur : निर्मल नगर में पेयजल संकट, आक्रोशित लोगों ने नगर निगम कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन

Spread the love

Related Posts

Jadugora : कमीशन के खेल में फंसा जल मीनार का निर्माण कार्य, संवेदक ने खड़े किए हाथ, बीडीओ ने 20 पंचायत सचिवों को किया शो कॉज

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड के दर्जनों पंचायतों में जल प्राप्ति योजना के तहत कराये जा रहे जल मीनार का निर्माण इन दिनों बंद है। जिसके कारण गर्मी के मौसम में…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time