Gamharia : सातबोहनी का सात वर्षीय आयुष थैलासीमिया से है ग्रसित, पिता ने लगायी मदद की गुहार

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड तीन अंतर्गत गम्हरिया के सातबोहनी निवासी अरूप दास का सात वर्षीय पुत्र आयुष दास थैलासीमिया से ग्रस्त है. फिलहाल उसका इलाज नारायणा हॉस्पिटल बंगलौर में चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार आयुष का खून नहीं बन रहा है. इसकी वजह से उसका बोर्न मेरो ऑपरेशन कराना होगा, जिसमें करीब 35 लाख रुपये खर्च होंगे. आर्थिक रूप से कमजोर श्री दास इतनी भारी भरकम रकम की व्यवस्था करने में असमर्थ है. इसको देखते हुए अपने पुत्र का इलाज कराने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगायी है, ताकि उसका जान बच सके. इसकी सूचना पाकर समाजसेवी बंकिम चौधरी पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिले. साथ ही इलाज के लिए अल्प सहयोग करते हुए लोगों से भी मदद करने की अपील की.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: आरा मिल में लगी आग, तीन दमकल ने पाया काबू, तेज हवा के कारण आग बुझाने में हुई परेशानी

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora :  कुलडीहा में लाखों की सरकारी संपत्ति बदहाल, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

    बहरागोड़ा : पुरनापानी पंचायत के कुलडीहा में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अपनी स्थापना के मूल उद्देश्यों को ठेंगा दिखाते हुए आज विभागीय लापरवाही और घोर प्रशासनिक उपेक्षा का जीवंत स्मारक…

    Spread the love

    Potka : ब्रेन मलेरिया के कहर में लोगों को याद आए फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू, कहा जागरूकता ही बचाव है

    पोटका : ब्रेन मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों को पूर्व फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू की सेवाएं याद आ रही हैं। वर्ष 2003 से 2005 तथा 2007 से 2015…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time