Gamharia: 1 मई को निकलेगी विशाल बाइक रैली, जिले भर से जुटेंगे पांच सौ से अधिक श्रमिक

गम्हरिया: झारखंड मजदूर यूनियन की जिला समिति की एक अहम बैठक सोमवार को बीको मोड़ स्थित संपर्क कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में एक मई – अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित बाइक रैली की तैयारी व कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई. जिलाध्यक्ष सुनील गोराई ने बताया कि रैली की शुरुआत मीरूडीह स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी.इसके बाद यह रैली विभिन्न औद्योगिक कंपनियों के परिसरों से गुजरते हुए आरआईटी मोड़, मुख्य मार्ग होते हुए गम्हरिया के ऊपरबेड़ा तक पहुंचेगी. यहां मजदूर नेता रतिलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा और एक सभा का आयोजन कर मजदूरों की समस्याओं और मांगों पर विचार-विमर्श होगा.

मजदूर दिवस पर कार्य लेने वालों की होगी शिकायत
गोराई ने स्पष्ट किया कि यदि मजदूर दिवस के दिन किसी संस्थान में कार्य कराया जाता है, तो संबंधित प्रबंधन के विरुद्ध श्रम विभाग में शिकायत दर्ज की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस रैली में जिले भर से 500 से अधिक मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है. यह रैली न केवल मजदूरों की एकजुटता का प्रतीक होगी, बल्कि उनके संगठित अधिकारों की आवाज भी बनेगी.

बैठक में यूनियन के वरिष्ठ सदस्य सनत सिंह सरदार, कृष्णा महतो, सूरज लोहार, सुनील हेंब्रम, गणेश टुडू, समीर टुडू सहित
अन्य कई प्रतिनिधि मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: नारायणपुर व यशपुर लैम्पस में 236 किसानों से 9048 क्विंटल धान की हुई अधिप्राप्ति

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time