जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग ने 21 जनवरी 2025 को आकाशीय और मौसम संबंधी अवलोकन पर 16वीं वार्षिक कार्यशाला के अंतर्गत वेबिनार का आयोजन किया. इस वेबिनार के मुख्य वक्ता वर्कर्स कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार चौबे, सहायक शिक्षिका डॉ. सुरभि सिन्हा और प्रोफेसर शोभा मुवाल थीं.
स्वागत और परिचय सत्र
कार्यक्रम की शुरुआत करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. आले अली ने की. उन्होंने आकाशीय पिंडों और वायुमंडलीय अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डाला. प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज़ ने स्वागत भाषण में प्रतिभागियों का अभिवादन किया और आयोजन की सफलता की कामना की.
![]()
उपकरणों और मौसम पूर्वानुमान पर चर्चा
अतिथि वक्ता डॉ. सुरभि सिन्हा ने मौसम पूर्वानुमान में उपयोग होने वाले उपकरणों जैसे थर्मामीटर, बैरोमीटर, एनीमोमीटर, रेन गेज और विंड वेन की जानकारी दी. उन्होंने अपने विषय को सरल और प्रभावी ढंग से समझाने के लिए ऑनलाइन प्रेजेंटेशन का सहारा लिया.
इसके बाद डॉ. शोभा मुवाल ने मौसम संबंधी चिन्हों का उपयोग, जलवायु अध्ययन और भौगोलिक विश्लेषण के तरीकों पर चर्चा की.
प्रश्न-उत्तर सत्र और समापन
वर्कर्स कॉलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार चौबे और करीम सिटी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. पसारुल इस्लाम ने संयुक्त रूप से छात्रों की शंकाओं का समाधान करते हुए प्रश्न-उत्तर सत्र का संचालन किया.
वेबिनार का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसे डॉ. फरज़ाना अंजुम ने प्रस्तुत किया. उन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया.
100 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी
इस आयोजन में करीम सिटी कॉलेज, वर्कर्स कॉलेज, एबीएम कॉलेज, और लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्होंने विशेषज्ञों से ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त की.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: प्रदीप गुहा पर ST एक्ट के तहत मामला दर्ज, क्या झामुमो के नाम पर बढ़ रहा है उत्पीड़न?