घाटशिला उपचुनाव: जादूगोड़ा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, मरांडी ने हेमंत को कहा लुटेरा

जादूगोड़ा:  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर जादूगोड़ा चुनावी रंग में रंग गया। रविवार को राखा कॉपर दुर्गा पूजा पंडाल में भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार पूरी तरह से असफल हो चुकी है और यह “लुटेरे की सरकार” बन गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि घाटशिला उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर इस सरकार को बदलने की शुरुआत करें।

मरांडी ने कहा कि राज्य में बालू-माफिया, पत्थर-माफिया और घुसपैठियों के कारण आम जनता को परेशानी हो रही है। उन्होंने अधिकारियों पर भी आरोप लगाया कि वे घूसखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, और बिना रिश्वत काम नहीं कराते।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि घाटशिला क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं विकराल रूप ले चुकी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की जीत के बिना क्षेत्र में विकास असंभव है।

भाजपा के अभय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में 2700 करोड़ रुपए का अनुदान दिया है, जिससे रोजगार बढ़ा और नए खानों के धीरे-धीरे खुलने की राह बनी। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य की सुरक्षा प्रधानमंत्री कर रहे हैं। अभय सिंह ने यह भी दावा किया कि राज्य में मुस्लिम वोट प्रतिशत 29 प्रतिशत बढ़ा, जबकि हिंदू वोट केवल 5 प्रतिशत बढ़ा। उन्होंने इस स्थिति को चिंता का विषय बताया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह ने किया। सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी, घाटशिला विधानसभा प्रभारी अभय सिंह, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगराई, डॉ. सुनीता सोरेन, गुरुचरण रजवाड़, लखन मार्डी, मनोज प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, केदार नाथ मिश्रा, सुरेश साहू, रोहित सिंह परमार सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

सम्मेलन में सभी नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उपचुनाव में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करें और पार्टी की जीत के लिए जुट जाएं।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम: परंपरा, पराक्रम और आस्था का दिखा अनूठा संगम

    बहरागोड़ा : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर बहरागोड़ा की सड़कें केसरिया रंग में रंग गईं। राम मंदिर मैदान और स्थानीय कमेटियों द्वारा आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने न…

    Spread the love

    Gua : विस्थापितों के घर पर चला SAIL का बुलडोजर, विरोध के बाद प्रशासन झुका, विस्थापितों को मिला दो दिन का समय

    गुवा : गुवा बाजार स्थित डिपासाई और जाटा हाटिंग क्षेत्र में शनिवार को सेल प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time