Ghatsila : संजीव सरदार ने भूमिज समाज के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, विकास और शिक्षा पर दिया जोर

  • घाटशिला में विधायक ने समाज के प्रतिनिधियों को दिया ऐतिहासिक जीत का आभार
  • समाज के विकास और एकजुटता पर विधायक ने रखा विशेष जोर

घाटशिला : पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के भूमिज समाज के सम्मानित सदस्यों के साथ विभूति बिहार होटल में एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने झामुमो विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को घाटशिला उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत में समाज द्वारा दिए गए समर्थन और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। बैठक में शैक्षणिक और सामाजिक विकास के लिए ठोस पहल पर चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने जाहेरथान, हड़शाली की घेराबंदी, भूमिज समाज को संस्थागत रूप से मजबूत बनाने और शहीद पार्क के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सुझाव साझा किए। संजीव सरदार ने कहा कि समाज की हर आवश्यकता को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और सरकार व संगठन मिलकर समग्र विकास में योगदान दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित 14वां गुरमत समागम गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में संपन्न

विधायक ने समाज के सहयोगियों को उनके योगदान के लिए किया सम्मानित

बैठक में समाज के झंटू सिंह, रघु सरदार, शंभु सिंह, बलराम सिंह, रविन्द्र नाथ सिंह, सुनील सरदार, शुभांकर सिंह, ठाकुर दास सिंह, तुषार कांति सरदार, शिव शंकर सरदार, सोमनाथ सरदार, रवि सिंह, मनबोध सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। संजीव सरदार ने कहा कि शिक्षा, संस्कृति और एकजुटता—इन्हीं तीन स्तंभों पर मजबूत होगा हमारा समाज। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगामी समय में समाज के विकास और कल्याण के लिए विशेष योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस बैठक ने भूमिज समाज के सदस्यों के बीच एकजुटता और विकास के प्रति जागरूकता को और अधिक बढ़ाया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, आठ दिन बाद घर पर मां ने भी दम तोड़ा, आर्थिक संकट से जूझ रहे झाड़ेश्वर महतो को सरकारी मदद का है आसरा

जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से विशेष आर्थिक सहायता की मांग की, जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र झाड़ग्राम : पत्नी और मां को खोने तथा खुद सड़क…

Spread the love

Jamshedpur : राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या से आक्रोश, राज्यव्यापी पेन डाउन हड़ताल पर रहे राजस्व कर्मचारी

जमशेदपुर : रांची जिले के अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की निर्मम हत्या के विरोध में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं उप निरीक्षक संघ ने आंदोलनात्मक रूख अख्तियार कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time