Jamshedpur: सोनारी में झारखंड महिला उपाध्यक्ष के घर चोरी, 9-10 लाख का माल पार

जमशेदपुर:  सोनारी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फेज 4 में झारखंड प्रदेश महिला उपाध्यक्ष पुनीता चौधरी के घर से 9 से 10 लाख रुपये की चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार, पुनीता चौधरी पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं और परिवार के सभी सदस्य उनके इलाज में व्यस्त थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

घटना की पूरी तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विजया गार्डन में भी 15 लाख रुपए की चोरी हुई थी, जिसका पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। लोगों ने पुलिस से रात्री गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है, ताकि शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time