गुवा : सारंडा के वन क्षेत्र में लग रहे आग ने जानवरों का जीना दूभर कर दिया है। आग से तड़पते हुए जानवर अब अपने बचाव हेतु सारंडा के जंगलों से बाहर सड़कों व नदी तट देखें जा सकते हैं । इसी क्रम में 20 मार्च को 45 वर्षीय रतन सामद पर चिड़िया क्षेत्र के तीनसीमन नामक स्थान पर नदी में नहाने गए थे । इसी क्रम में जंगली भालू ने उनपर आक्रमण कर दिया । जंगली भालू ने दाहिने हाथ में हमला कर दिया । पीड़ित रतन सामद ने भागकर अपनी प्राण बचाई । पीड़ित की चिकित्सा स्थानीय सेल चिड़िया चिकित्सालय में वरीय चिकित्सक डॉ. राजकुमार एवं डॉ. सक्षम तथा चिकित्सालय की टीम द्वारा किया जा रहा है । बरहाल पीड़ित खतरे से बाहर है एवं ठीक ठाक है।मौके पर मनोहपर वन विभाग के नंद किशोर प्रसाद एवं बलराज महतो ने सेल चिड़िया चिकिसालय में पीड़ित रतन सामद का हाल चाल पूछ राहत राशि प्रदान की । क्षेत्र के लोगों के अनुसार वर्तमान में सारंडा के वन क्षेत्र से जानवरों का निकलना व सामान्य रूप से सड़कों पर आ जाना एक साधारण सी बात हो गई है ।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में 95 लाख के गहनों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
There is no ads to display, Please add some



















































