रोड बन जाने से सड़क दुर्घटना में आएगी कमी, यातायात होगा सुगम
गुवा : नुईयां क्षेत्र से गुवा रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे ब्रिज तक चार किलोमीटर तक सड़क निर्माण अंततः प्रारंभ हो गया. राजनीतिक एवं तकनिकी कारणों से सड़क का निर्माण कार्य लंबित पड़ा था. बताया जाता है कि उक्त सड़क के निर्माण के लिए पांच बार शिलान्यास किया गया. लेकिन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ. बताया जाता है कि यह मामला सुबे के मुख्यमंत्री तक गया. जिसके बाद इसके निर्माण की स्वीकृति मिली. सड़क का निर्माण क र्य एके इंफ्रा के द्वारा कार्य तीब्र गति से किया जा रहा है. सड़क बन जाने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी. साथ ही स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी.
इसे भी पढ़ें : Chaibasa: असाध्य रोग से पीड़ित दो मरीज को इलाज हेतु राशि की अनुशंसा की गई
सड़क निर्माण से लोगों में हर्ष

इस संदर्भ में गुवा के रोवाम क्षेत्र निवासी योगेश्वर गोप ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से सबसे ज्यादा फायदा सेल प्रबंधन द्वारा बनाई गई नुईया क्षेत्र के लोगों को होगा. साथ ही साथ सड़कों से गुजरने वाले वाहनों को भी एक नया आयाम मिलेगा. लोग सुगमता पूर्वक आवागमन कर सकेंगे. इस संदर्भ में पूर्व जिला पार्षद शंभू पासवान ने कहा कि निर्मित की जा रही सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी नितांत आवश्यक है. वर्तमान में सड़क सुरक्षा-जीवन की सुरक्षा है. उन्होंने स्थानीय लोगों से सड़क निर्माण की निगरानी कर गुणवतापूर्ण सड़क बनाने में सहयोग की अपील की.
इसे भी पढ़ें : Gua : नोवामुंडी कॉलेज में माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी




















































