Gua : नोवामुंडी कॉलेज में माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी

मैट्रिक के 1004 एवं इंटरमीडिएट के 570 परीक्षार्थी होंगे शामिल

गुवा :  झारखंड अधिविध शिक्षा परिषद रांची की ओर से 11 फरवरी से माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा आयोजित की जा रही है. उक्त परीक्षा को लेकर नोवामुंडी कॉलेज सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. इस संबंध में प्राचार्य डॉ मनोजित विश्वास ने सभी वीक्षको के साथ बैठक की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया. कॉलेज के सहायक केन्द्राधीक्षक सह परीक्षा नियंत्रक प्रो. धनीराम महतो ने सभी वीक्षकों से केंद्र में कदाचार मुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. कहा कि उन्हें बताया कि नोवामुंडी इण्टर कॉलेज को जिले का सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जिसमें मैट्रिक के कुल 1004 एवं इंटरमीडिएट के कुल 570 परीक्षार्थी सम्मलित होंगे.

इसे भी पढ़ें : 

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाने पर रहेगी रोक

उन्होंने वीक्षकों को परीक्षा के निर्धारित समय से 30 से 45 मिनट पूर्व केंद्र पहुंचना अनिवार्य बताया. ताकि आगंतुक परीक्षार्थियों को सीट प्लान के अनुसार उनके लिए निर्धारित कक्ष में बैठाया जा सके. उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी और वीक्षक के लिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट एवं मोबाइल फोन लेकर आने पर प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने परीक्षार्थियों के रोल कोड और रोल नम्बर उनके कॉपी पर सही स्थान पर अंकित करवाने की बात कही. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि किसी बीमारी से ग्रसित या दिव्यांग परीक्षार्थी के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था की गई है. कहा कि सभी कमरे सीसी कैमरा से युक्त हैं. जिसपर केन्द्राधीक्षक या स्टेटिक दंडाधिकारी की नजर होगी. परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्र पर पेट्रोलिंग अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें : 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time