जमशेदपुर: वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में सोमवार को अर्थशास्त्र विभाग द्वारा बजट सत्र पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम कुलपति प्रो० (डॉ) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया. इस अवसर पर अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष एवं आई. क्यू. ए. सी. डायरेक्टर डॉ. रत्ना मित्रा के सहयोग से इस बजट सत्र पर परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें अर्थशास्त्र सहित सभी विभाग की छात्राएं उपस्थित हुई. अर्थशास्त्र विभाग की शोधार्थियों एवं अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा श्वेता कुमारी ,सुमेधा , साईं भारती तथा रितु रानी ने बजट पर विशेष रुप से चर्चा गई एवं केंद्रीय बजट से आम जनमानस पर होने वाले लाभ के संबंध में बताया. छात्राओं ने बजट के पक्ष एवं विपक्ष में अपने-अपने विचार रखें. विद्यार्थियों के लिए यह परिचर्चा उपयोगी , सार्थक एवं ज्ञानवर्धक रहा. परिचर्चा में सभी विभाग के शिक्षकगण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : डीडीसी ने विकास कार्यों की समीक्षा की, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने का निर्देश
There is no ads to display, Please add some



















































