Gua : सरकार के सहयोग से सड़कों का जाल गांव-गांव तक बिछाया जाना अत्यंत अनिवार्य : सोनाराम सिंकू

गुवा : सरहुल महोत्सव के उपलक्ष में साल के शाखा को लगाकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है एवं सभी एक दूसरे को सरहुल की बधाई देते है। सभी लोगों को एक साथ प्रकृति की रक्षा करने एवं जल,जंगल,जमीन को बचाए रखने का संकल्प लेना चाहिए । उक्त बातें जगन्नाथपुर विधान सभा क्षेत्र विधायक सोनाराम सिंकू ने साक्षात्कार में कही । उन्होंने कहा कि लोगों को प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेनी चाहिए । इसलिए अपने आसपास खुशहाली, हरियाली को बनाए रखने में सहयोग करें और प्रकृति की रक्षा करें । विधानसभा का चुनाव में जीत का परचम लहराने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। क्षेत्र का विकास ही उनके जीवन का मुख्य ध्येय है। उन्होंने अपने आन्दोलनकारी व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए बताया कि प्रारंभ में हाई स्कूल की पढ़ाई के क्रम में ही आजसू पार्टी के बहुत बडे़ अन्दोलनकारी के रूप जनसेवा का कार्य करने का प्रण लिया था।

 

 सुर सिंह बबोंगा एवं मंगल सिंह बबोंगा के साथ कई आन्दोलन किए

जन समस्या के निराकरण के लिए किए गए आन्दोलन के तहत उन्हे जेल भी जाना पड़ा था। बंगाल एवं उडीसा की आर्थिक नाकेबंदी की आन्दोलन का किए गए सूत्रपात ने उन्हें चर्चे में लाया तथा लोगों के बीच बड़ी पहचान बना दी । जगन्नाथपुर के रासैल प्लस टू उच्च विद्यालय एवं मिडिल स्कूल से उन्होंने बुनियादी शिक्षा प्राप्त की । सारंडा क्षेत्र में सड़कों एवं पुलिया का जाल बिछा दिया जाए जिससे आसपास के गांव शहरों से जुड़ जाए । ग्रामीण क्षेत्रों में पानी एवं बिजली की समस्या के समाधान हेतु वे सतत प्रयासरत है ।झारखंड सरकार के सहयोग से सड़कों का जाल गांव-गांव तक बिछाया जाना अत्यंत अनिवार्य है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: चाईबासा पुलिस लाइन में सरहुल पूजा समारोह, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time