Gua:  तारे जमीन पर फाउंडेशन ने गरीब व असहाय लोगों के बीच किया वस्त्र का वितरण

गुवा : तारे जमीन पर फाउंडेशन की ओर से सोमवार को गुवा क्षेत्र के ठाकुरा गांव स्थित बीच टोला के आंगनवाड़ी केंद्र में गरीब व असहाय ग्रामीणों के बीच वस्त्र वितरण किया गया. तारे जमीन पर फाउंडेशन के संस्थापक कुमार कश्यप ने कहा कि इससे पहले भी चार-पांच बार गुवा और आसपास के गरीब व जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच वस्त्र वितरण का कार्य किया गया है. तारे जमीन पर फाउंडेशन ने इससे पहले ठाकुरा गांव के बच्चों को लेकर उन्हें अनौपचारिक शिक्षा देना और ठाकुरा व आसपास के गावों को रोजगार प्रदान करना आदि अन्य गतिविधियां संचालित की थी.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : देवनगरी में मास व्यापी कीर्तन का समापन, लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई विशेष पूजा

इन्होंने किया वस्त्र दान

वस्त्र दान करने के कार्य में संदीप गुप्ता, माधुरी प्रुष्टि, प्रीति पालीवाल, शांतनु मल्लिक, जगदीश दास, ओम महापात्रो, श्रीमती ज्योति सिन्हा, नीरज गोप, गुंजन गोप, अर्पिता साल, अंश दास, ऋचा शास्त्री, पुष्पा महंता, सूरज गोप, मोहम्मद अफ्फान, आर्यन झा, अंश गुहा, दृष्टि कुमारी, विनीत कुमार जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा. इन सभी दाताओं का तारे जमीन पर फाउंडेशन आभार प्रकट किया. जिन लोगों को वस्त्र प्रदान किया गया. उनमें कृष्णा लागुरी, पुष्पा चाम्पिया, दृष्टि लागुरी, सोनी चाम्पिया, रवि चाम्पिया, सोमा चाम्पिया, राजा चाम्पिया सहित 87 ग्रामीण शामिल हैं. मौके पर फाउंडेशन की पुष्पा महंता, कुमार कश्यप, ऋचा शास्त्री, मुदिता सिंह, राजवीर सिंह, राजेश चाम्पिया, बीजू चाम्पिया, प्रशांत चाम्पिया सहित अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : Kolhan : श्रद्धांजलि के साथ मनाई गई ओलचिकी जनक की जयंती, भाषा को घर-घर पहुँचाने का लिया गया संकल्प

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उत्कृष्ट सेवा के लिए जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक को मिला सम्मान , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित

जमशेदपुर : रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि विगत…

Spread the love

Jamshedpur : राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 3.18 लाख केस का हुआ निष्पादन, 8.16 करोड़ रुपये की राजस्व की हुई प्राप्ति

जमशेदपुर : व्यवहार न्यायालय में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर  से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 318765 केसों का निपटारा किया गया, जिसमें प्रीलिटिगेशन केस 308616…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time