Gua : गुवा में लगातार बारिश से कच्चे मकान की दीवार ढही, परिवार दहशत में 

गुवा : सारंडा क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब ग्रामीण इलाकों के कच्चे मकानों पर भी दिखाई देने लगा है। छोटानागरा पंचायत अंतर्गत दुबिल गांव निवासी रूइदास आईन्द के कच्चे मिट्टी के घर की एक पूरी किनारे की दीवार सोमवार को तेज बारिश के दौरान भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित थे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दीवार गिरने से मकान को भारी क्षति पहुंची है। परिजनों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण घर की अन्य दीवारें भी कमजोर हो चुकी हैं और कभी भी गिर सकती हैं। इससे परिवार के सामने जान-माल का खतरा मंडरा रहा है। घटना के बाद पूरा परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में रहने को विवश है। लगातार वर्षा के कारण परिवार घरेलू सामान के साथ किसी सुरक्षित स्थान पर भी नहीं जा पा रहा है। मजबूरी में वे क्षतिग्रस्त मकान में ही रहने को विवश हैं। दीवार गिर जाने से घर पूरी तरह खुल गया है, जिससे बारिश का पानी सीधे अंदर आ रहा है। साथ ही परिजनों ने आशंका जताई है कि सांप, बिच्छू एवं अन्य विषैले जीव-जंतु घर में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने, क्षतिग्रस्त मकान का सर्वे कराने तथा सरकारी आवास एवं उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि परिवार को सुरक्षित आश्रय मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Gua : लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बोकना पुल डूबा, कई मार्ग बाधित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time