Chakulia : साबुन फैक्ट्री के पास जाल में फंसे अजगर को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाला

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत के अमलागोड़ा के पास जंगल के किनारे स्थित एक साबुन फैक्ट्री परिसर के बागान में सोमवार की दोपहर एक अजगर प्लास्टिक की जाल में फंसा पाया गया। बताया जाता है कि यह अजगर फैक्ट्री के पास स्थित जंगल से निकल कर आया था। इसकी सूचना फैक्ट्री के मालिक ने वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंची और प्लास्टिक के जाल में फंसे अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। अजगर की लंबाई करीब छह फूट थी। वन विभाग की टीम ने अजगर को एक बोरा में रखा और जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस इलाके के जंगलों में अजगर देखे जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : Bokaro: विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा ने निकाली BSL अधिकारी हरिमोहन झा की प्रतीकात्मक शव यात्रा, देखिए VIDEO

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : जामवनी गांव में सोलर जलमीनार खराब, ग्रामीणों पर गहराया पेयजल संकट

दो वर्षों से मरम्मत नहीं होने पर 35 परिवार पानी के लिए भटकने को मजबूर पेयजल विभाग से ग्रामीणों की त्वरित कार्रवाई की मांग बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जामवनी…

Spread the love

Jamshedpur : काशीडीह में युवक पर चापड़ से हमला, एमजीएम अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-1 में गुरुवार तड़के 21 वर्षीय युवक प्रेम पासवान पर चापड़ से जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *