जमशेदपुर : शुक्रवार को झारखंड इंटक महिला आईएनटीयूसी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए बैठक हुई. इसमें बहुत सी बातों पर चर्चा हुई. सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें. कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई. इसकी रूपरेखा तैयार की ग. ई इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी जी का 95वां वर्ष जन्मदिन केक काट कर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. साथ ही उनके लंबी आयु स्वस्थ जीवन की कामना भी की गई. सभी ने मिठाई एवं केक खाकर मुंह मीठा किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड के कार्यकारिणी अध्यक्ष भारती सिंह ने किया. जिसमें मुख्य रूप से महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह उपस्थित थी. उपाध्यक्ष नूरजहां वारसी, सचिव उषा सिंह , शशि आचार्य, सुजाता सिंह, नीतू आते, विद्या, शबाना खान, मंजू भी उपस्थित थी.
There is no ads to display, Please add some


















































