Adityapur: प्रेस क्लब ऑफ का होली मिलन, AGM में आगामी चुनावों पर चर्चा

आदित्यपुर: प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां का होली मिलन समारोह शनिवार को टाटा-सरायकेला मार्ग स्थित फोर सीजन रिसोर्ट, कांड्रा में धूमधाम से संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी मुकेश कुमार लुणायत, आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू और कई अन्य पत्रकार उपस्थित थे.

होली की शुभकामनाएं और समाज सेवा का संकल्प

समारोह के दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. साथ ही, पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों ने आगामी पर्वों और त्योहारों में मिलकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया.इससे पूर्व प्रेस क्लब का एजीएम भी संपन्न हुआ, जिसमें आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई. प्रेस क्लब पिछले चार वर्षों से जिले में सक्रिय है और पत्रकारों के हित में लगातार काम कर रहा है.

उपायुक्त ने प्रेस क्लब की सराहना की

उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने प्रेस क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन केवल पत्रकारों के हित की बात करता है, जो एक सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि क्लब के द्वारा किए गए कार्यों को देखकर खुशी होती है और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखती है.

प्रेस क्लब के अध्यक्ष का आभार व्यक्त

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने जिला प्रशासन से मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी प्रेस क्लब को इसी तरह का समर्थन मिलता रहेगा.समारोह में प्रेस क्लब के संरक्षक संतोष कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सुमंगल कुंडू उर्फ केबु, महासचिव रमजान अंसारी, कोषाध्यक्ष संजीव मेहता, उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, रासबिहारी मंडल, विपिन वार्ष्णेय, अरुण माझी, विश्वरूप पंडा, परमेश्वर गोराई (बाबू), सुनील गुप्ता, सुमित सिंह, के दुर्गा राव, गणेश सरकार, अजय महतो, सुमन मोदक सहित 60-65 पत्रकारों ने भाग लिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: प्रसिद्ध साहित्यकार अनिरुद्ध त्रिपाठी की पुस्तक ‘भोर गढ़ता संवाद’ का हुआ लोकार्पण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *