Homage to Shibu Soren: “मैंने एक कोना पकड़ लिया है…”, ससुर को याद कर कल्पना सोरेन ने लिखे भावुक शब्द

रांची:  गांडेय की विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया।उन्होंने एक बहू नहीं, बल्कि एक बेटी की तरह अपने दुख और सम्मान को शब्दों में पिरोया।

“मैंने एक कोना पकड़ लिया है…”
अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में कल्पना सोरेन ने लिखा: “मैंने एक कोना पकड़ लिया है… वह बेटी-सी बहू अपनी टूटी हुई हिम्मत बटोरने का साहस नहीं कर पा रही है…”
उनका यह संदेश उन असंख्य लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जिन्होंने गुरुजी को सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड आंदोलन की आत्मा माना।

कल्पना ने आगे लिखा कि शिबू सोरेन ने राजनीति को सत्ता की दौड़ नहीं, जनसेवा का रास्ता माना।
वे हर किसान, हर मां, हर महिला की आवाज़ और उम्मीद थे।
उनकी पोस्ट में साफ दिखता है कि गुरुजी उनके लिए सिर्फ एक ससुर नहीं, बल्कि एक संत, एक मार्गदर्शक और झारखंड के हर सपने के संरक्षक थे।

पोस्ट के अंत में कल्पना ने लिखा:
“आपका सपना, अब हमारी जिम्मेदारी है…
बाबा की चाल की गूंज हर गांव में है,
अब उनके सपनों को जीना हमारा धर्म है।”
यह केवल एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि झारखंड के भविष्य के लिए एक प्रतिबद्धता और प्रेरणा भी है।

यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आम लोग, नेता, कार्यकर्ता और युवा इसे पढ़कर भावुक हो रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Shibu Soren Funeral: नेमरा में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पारंपरिक ‘तीन कर्म’ सम्पन्न

 

Spread the love
  • Related Posts

    Muri : दुर्गा नवमी पर पंडालों में उमड़ी भक्तो की भीड़, खुशहाली व समृद्धि की सभी ने की कामना

    मुरी :  बुढाम श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित चैत्र दुर्गा पूजा में महानवमी के दिन पंडालों में भक्तों की भीड़ दिखी। भक्तों ने मां दुर्गा…

    Spread the love

    Muri  : राममय हुआ सिल्ली शहर, रामनवमी पर भगवा झंडे की बढ़ी बिक्री

    मुरी : रामनवमी के अवसर पर सिल्ली बाजार एवं समीपवर्ती गांव इन दिनों भगवा झंडों से पट गया है. हर चौक-चौराहे पर राम-नाम लिखे भगवा टंगे हैं. वर्षों से सिल्ली…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time