Adityapur : आदित्यपुर क्षेत्र में दर्जनभर अखाड़ा समितियों ने झंडा जुलूस निकाला, खेल-करतब का किया प्रदर्शन

आदित्यपुर : रामनवमी के अवसर पर आदित्यपुर क्षेत्र में सोमवार को बड़े ही उत्साह व शांतिपूर्ण ढंग से महावीर अखाड़ों का झंडा जुलूस जय श्रीराम के जयघोष के साथ संपन्न हो गया. क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा समितियों ने देर शाम से बारी-बारी से झंडा विसर्जन जुलूस निकाला और विभिन्न नदी घाटों में जाकर झंडा को शांत किया. वहीं कुछ अखाड़ा समितियों ने अपने-अपने क्षेत्र में शांति पूजा कर व खेल का प्रदर्शन कर झंडा को शांत किया. इस बार आदित्यपुर क्षेत्र में करीब दर्जनभर अखाड़ा समितियों ने झंडा जुलूस निकाला. इधर आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में केंद्रीय रामनवमी समिति द्वारा आयोजित खेल-करतब प्रदर्शन कार्यक्रम में अखाड़े के खिलाड़ियों ने जबरदस्त हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन किया।

एक-दो खिलाड़ियों को मामूली चोट भी पहुंची

इससे पूर्व क्षेत्र के सभी अखाड़ा समितियां जैसे आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गुमटी वस्ती स्थित जय हनुमान अखाड़ा, आदित्यपुर बस्ती दुर्गा मंदिर अखाड़ा, आशियाना स्थित श्रीश्री वनांचल बजरंग अखाड़ा, सालडीह स्थित श्रीश्री बजरंग अखाड़ा, मांझीटोला चांदनी चौक स्थित जय बजरंग अखाड़ा, पान दुकान चौक स्थित श्रीश्री शिव मंदिर अखाड़ा, चूना भट्ठा स्थित रामशीला बजरंग अखाड़ा तथा आरआइटी थाना क्षेत्र से रायडीह स्थित संतोषी मंदिर अखाड़ा, रायडीह स्थित शिव काली मंदिर बजरंगवलि अखाड़ा, एलआइजी स्थित भोला अखाड़ा व रायडीह स्थित बालाजी हनुमान अखाड़ा आदि ने झंडा जुलूस निकाला, जुलूस में जयश्री राम का उद्घोष चारों ओर गुंजता रहा. इस दौरान जुलूस में लोग परंपरागत हथियार व लाठी आदि से लैस होकर चल रहे थे.जुलूस में शामिल खिलाड़ियों ने अपनी कला और कतरब का प्रदर्शन कर लोगों को दांतों तले अंगुली दवा लेने को मजबूर कर दिया. खेल के दौरान एक-दो खिलाड़ियों को मामूली चोट भी पहुंची. उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: जिला शतरंज प्रतियोगिता 18 अप्रैल से, 120 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time