Bihar: मधुबनी में मिट्टी के चूल्हे पर बनी रोटी खाते दिखे तेजस्वी, बोले — “देहात का स्वाद अनोखा”

पटना:  बिहार की सियासत इस समय पूरी तरह चुनावी मोड में है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक देसी अंदाज़ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

तेजस्वी ने खुद अपने ‘एक्स’ अकाउंट (पूर्व ट्विटर) पर यह वीडियो साझा किया है। वीडियो में वे एक ग्रामीण घर की मिट्टी की रसोई में बैठकर लकड़ी और गोबर के उपलों से जलते चूल्हे पर बनी मडुआ (रागी) की रोटी और देसी साग-चोखा का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

यह वीडियो तेजस्वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ के दौरान मधुबनी जिले का बताया जा रहा है। वीडियो में वे चप्पल बाहर उतारकर रसोई में प्रवेश करते हैं और बोरे पर बैठकर भोजन ग्रहण करते हैं।
थाली में उनके सामने सादगी से परोसा गया मडुआ की रोटी, चोखा, चटनी और प्याज था। मिट्टी के चूल्हे पर पार्टी के स्थानीय नेता के घर की महिला उपलों की आंच पर रोटियाँ सेंक रही थी।

तेजस्वी हर निवाले का स्वाद लेते हुए कहते हैं — “चूल्हे की आंच में सिकी रोटी में मिट्टी की महक, मिठास और अपनापन होता है। ये स्वाद शहर में नहीं, सिर्फ देहात में मिलता है।” उनके इस सादगी भरे अंदाज़ को लोगों ने “ज़मीन से जुड़ाव का प्रतीक” बताया है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएँ तेज़ हैं। समर्थक इसे तेजस्वी की सादगी और जनता से नज़दीकी का संदेश बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे चुनावी रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि यह दृश्य बिहार की ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं की सजीव झलक पेश करता है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: भाजपा ने झारखंड में किया बड़ा बदलाव, आदित्य साहू बने कार्यकारी अध्यक्ष

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time