Jamshedpur : जिले में 10 से 25 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया रोधी अभियान, मिड डे मिल के बाद स्कुली बच्चों को खिलाई जाएगी दवा

उपायुक्त ने लोगों से भागीदारी निभाने व दवा का सेवन करने की अपील की

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू होगा. मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी. अभियान के तहत नोडल विभाग के रूप में स्वास्थ्य विभाग सभी विभागों के सहयोग से अभियान को संचालित किया जाएगा. स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील के बाद दवा दी जाएगी. शिक्षा, पंचायती राज, समेकित बाल विकास, समाज कल्याण, आपूर्ति सहित अन्य विभाग स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करेंगे. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रखंडों में दवा की उपलब्ध करा दी गई है. उपायुक्त के द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. अभियान के तहत प्रथम दिन कैंप लगाकर तथा अगले दिन से स्वास्थ्य (आशा) कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कोल इंडिया मैराथन में रनजीनियर्स ग्रुप ने लिया हिस्सा

अभियान की सफलता एवं जनभागीदारी के लिए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने लोगों से अपील की है कि फाइलेरिया एक मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है. इसे आमतौर पर हाथी पांव के नाम से भी जाना जाता है. 10 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक इसकी दवाइयां विभिन्न बूथों में खिलाई जाएगी. 10 फरवरी को बौड़म, पटमदा, पोटका, गोलमुरी एवं जुगसलाई के सभी आंगनबाड़ी केदो और विद्यालयों में  बूथ बनाकर वहां के प्रशासकों द्वारा दवाइयां खिलाई जाएंगी. ये दवाई उम्र के हिसाब से खिलाई जाती है. इस दवाई को गर्भवती महिला, किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति या फिर 2 साल से छोटे बच्चों को नहीं खानी है. 11 फरवरी से यह सभी दवाइयां घर-घर जाकर सभी लोगों को खिलाई जाएगी. उपायुक्त ने जिले के लोगों से इसमें भागीदारी अपनी निभाने कखा दवाइयों का सेवन करने की अपील की. ताकि फलेरिया को जड़ से समाप्त किया जा सके.

इसे भी पढ़ें : BREAKING : मटिहाना में ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, पति गंभीर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *