Seraikela : चांडिल में नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का स्वागत, पूर्व पदाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

  • झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की पहल पर हुआ सादा समारोह, संगठन ने नई ऊर्जा के साथ किया स्वागत
  • नवपदस्थ अधिकारी बोले शिक्षा और शिक्षक दोनों के उत्थान के लिए मिलकर करेंगे कार्य

सरायकेला : चांडिल प्रखंड में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष धर्म सिंह उरांव की अगुवाई में नवपदस्थापित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह का स्वागत किया गया, वहीं पूर्व पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात धनबादजी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया और संगठन के कार्यों की सराहना की।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : “व्यक्तिगत मर्यादा से ऊपर नहीं राजनीति” — डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने भाजपा जिला अध्यक्ष को दी 48 घंटे की चेतावनी

शिक्षक संघ के आयोजन में विदाई और स्वागत दोनों में झलका सौहार्द

नव पदस्थापित अधिकारी नवल किशोर सिंह ने कहा कि वे प्रखंड के सभी शिक्षकों और संगठनों के साथ मिलकर शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष आनंद माझी, प्रखंड सचिव जवाहरलाल महतो, संयुक्त सचिव श्रवण कुमार सिंहा, तथा कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : संस्कार ही जीवन की असली पूंजी है, इसे हमेशा संजोकर रखें : मनोज कुमार गिरी

खंडामौदा सरस्वती शिशु मंदिर में विदाई समारोह संपन्न, भावुक हुए छात्र-छात्राएं बहरागोड़ा : खंडामौदा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों के लिए एक गरिमामय विदाई समारोह का…

Spread the love

Potka : पोटका में शिक्षक सम्मान सह सम्मेलन का आय़ोजन, विधायक संजीव सरदार ने कहा- शिक्षक, शिक्षा के माध्यम से समाज को आलोकित करते हैं 

18 सेवानिवृत शिक्षकों को किया गया सम्मानित, 32 नए सदस्य संघ से जुड़े पोटका : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पोटका में शिक्षक सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time