Jharkhand के इस मंदिर में है मौसम के अनुसार अलग-अलग भोग अर्पित करने की परंपरा, कल से 1 माह तक लगेगा खिचड़ी व दही का भोग

देवघर: बाबा मंदिर में इस मंगलवार मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. इस विशेष अवसर पर बाबा की सरदारी पूजा में तिल और तिल के लड्डू का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा. बाबा मंदिर इस्टेट के पुरोहित श्रीनाथ पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को खड़मास का समापन भी हो जाएगा, जिससे मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो सकेगा.

 

सुबह की पूजा और विशेष भोग
परंपराओं के अनुसार, सुबह की दैनिक सरदारी पूजा में सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा स्वयं बाबा की पूजा करेंगे. इस दौरान बाबा को तिल, तिल का लड्डू और अन्य प्रसाद अर्पित किए जाएंगे.

 

श्रीयंत्र मंदिर में खिचड़ी और दही का भोग
भीतरखंड कार्यालय स्थित श्रीयंत्र मंदिर में बाबा को खिचड़ी और दही का भोग लगाया जाएगा, जो पूरे माघ मास तक जारी रहेगा. खिचड़ी का यह भोग श्रृंगारी परिवार की ओर से तैयार किया जाएगा. मंदिर प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

 

 

हर मौसम में अलग भोग की परंपरा
पंडित जी ने बताया कि बाबा मंदिर में हर मौसम के अनुसार अलग-अलग भोग अर्पित करने की परंपरा है. अद्रा मास में खीर-पुड़ी, सावन में पुड़ी-भुजिया, फागुन में मालपुआ, मकर संक्रांति से माघ मास तक खिचड़ी और बैसाख में सत्तू का भोग चढ़ाया जाता है.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand के 10 IPS Officers का हुआ Promotion, मिली यह नई जिम्मेदारी 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 23 अगस्त को जमशेदपुर में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी का दिखेगा जलवा, ग्लोबल प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2026 में कई हस्तियां होंगी सम्मानित

जमशेदपुर : शहर में आगामी 23 अगस्त को Global Pride of India Award 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। द ग्लोबल बिजनेस (The Global Business) की ओर से आयोजित इस…

Spread the love

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time