अमेरिका संग तनातनी, रूस से ज्यादा तेल खरीदेगा भारत – ट्रंप की आपत्ति बेअसर

नई दिल्ली:  भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक तनाव गहराता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया है, लेकिन भारत झुकने के मूड में नहीं है। इसके उलट भारत ने सितंबर में रूस से और अधिक तेल आयात करने की तैयारी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज और नायरा एनर्जी, अगस्त की तुलना में सितंबर में रूसी तेल की खरीद 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं। इसका मतलब है कि रोजाना डेढ़ से तीन लाख बैरल तक अतिरिक्त तेल आयात किया जाएगा।

भारत इस समय रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन चुका है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि भारत, रूसी तेल पर मिली छूट से बड़ा मुनाफा कमा रहा है। वहीं, भारत का तर्क है कि पश्चिमी देश खुद रूस से अरबों डॉलर का कारोबार कर रहे हैं और भारत पर सवाल उठाकर दोहरा मापदंड अपना रहे हैं।

ट्रंप प्रशासन को आपत्ति है कि भारत रूस से तेल क्यों खरीदता है, जबकि अमेरिका खुद रूस से व्यापार करना जारी रखे हुए है। इस पर भारतीय अधिकारियों का कहना है कि ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों को देखते हुए भारत अपने फैसले खुद करेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

ट्रंप के सलाहकार का बड़ा बयान, बोले – “शांति का रास्ता दिल्ली से होकर जाता है”, जानिए क्या है वजह ?
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : स्वर्णरेखा के तट पर सेना के शौर्य से टला बड़ा खतरा, धमाके के साथ ग्रामीणों ने ली चैन की सांस,  कंट्रोल्ड ब्लास्ट कर सेना ने दो जिंदा बमों को किया निष्क्रिय

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा नागुड़साई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत की स्थिति थी। लेकिन बुधवार का सूरज एक नई उम्मीद लेकर आया। भारतीय सेना के बम…

    Spread the love

    Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

    बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को बुधवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time