गम्हरिया : भारतीय आदिवासी भूमिज समाज झारखंड के प्रतिनिधियों ने सिल्ली के विधायक अमित महतो द्वारा झारखंड विधानसभा में रघुनाथ महतो की तस्वीर लगाने की मांग का विरोध किया. गम्हरिया में आयोजित समाज के प्रतिनिधियों की बैठक में सदस्यों ने कहा कि विधायक अमित महतो द्वारा रघुनाथ महतो को चुआड़ विद्रोह का महानायक कहना मनगढ़ंत कहानी है. वहीं विवादों को नये सिरे से जन्म देने की शुरुआत है. इसका भूमिज समाज पुरजोर विरोध करता है. इस मौके पर युधिष्ठिर सरदार, वृहस्पति सरदार, लुस्कू सामद, फागू सरदार, मंगल सरदार, चरण सरदार, धीरेन सरदार, चंदन सिंह सरदार, मोहित सिंह सरदार आदि सदस्य शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अधिवक्ता उमेश साव के नोटरी बनने पर सभी ने दी शुभकामनाएं
There is no ads to display, Please add some



















































