Deoghar: देवघर में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम के निर्माण की समीक्षा, कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

देवघर: जिला कलेक्टर विशाल सागर ने सोमवार को जिले में खेल विभाग द्वारा चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में डीसी ने जिला के विभिन्न प्रखंडों में बन रहे प्रखंड स्तरीय स्टेडियमों के निर्माण की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी निर्माण, मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए. इसके साथ ही जिन प्रखंडों में स्टेडियम पहले से बन चुके हैं, वहां संचालन समिति का गठन कर इन्हें आम जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाए.

कुमैठा स्टेडियम का निर्माण कार्य
डीसी ने कुमैठा स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया. उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को आदेश दिया कि निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए.

राज्य सरकार की प्रतिबद्धता
विशाल सागर ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों की सुविधाओं के प्रति अत्यंत गंभीर है. इसी उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर स्टेडियम और अन्य संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जा सके.बैठक में जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jadugora : सीआरपीएफ कैंप सासपुर में खुला जनऔषधि केन्द्र ,सस्ते दामों में मिलेगी महंगी दवाइयां, उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने किया उद्घाटन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सासपुर गांव में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र खोला गया।जिसका उद्घाटन  सीआरपीएफ के…

Spread the love

Jhargram : जेएसएम ने जंगलमहल क्षेत्र के समग्र विकास की मांग को लेकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कुड़माली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की अनुशंसा व मुंडारी, भूमिज और कोड़ा भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग झाड़ग्राम :  जंगलमहल स्वराज मोर्चा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time