Inter District Senior Women’s Cricket: राँची ने लोहरदगा को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त

चाईबासा: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता, 2024-25 के अंतर्गत आज चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के दूसरे लीग मैच में राँची ने लोहरदगा को एकतरफा अंदाज़ में नौ विकेट से पराजित किया.

लोहरदगा की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लोहरदगा की पूरी टीम 29.2 ओवर में महज 54 रन पर सिमट गई. टीम की ओर से सिर्फ हंसिका कुमारी (10 रन) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सकीं. राँची की गेंदबाज़ी शानदार रही:
शम्पी कुमारी – 2 विकेट (5 रन देकर)
पल्लवी कुमारी – 2 विकेट (8 रन देकर)
अंजुम बानों, आरती कुमारी, और इशा केशरी को भी मिली 1-1 सफलता

पलक और गुरलीन ने दिलाई आसान जीत

55 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राँची की टीम ने 9.4 ओवर में 1 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया कुमारी पलक ने 4 चौकों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए. विकेटकीपर गुरलीन कौर नाबाद 15 रन. एकमात्र विकेट प्रिया कुमारी (8 रन) का रहा, जिन्हें कप्तान इशिका भगत ने बोल्ड किया

शम्पी कुमारी बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

मैच के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राँची की गेंदबाज शम्पी कुमारी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. उन्हें पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट खेल चुके शब्बीर हुसैन द्वारा ₹5000 नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

 

इसे भी पढ़ें : Inter District Senior Women’s Cricket: शुरू होने जा रहा है महिला क्रिकेट का महासंग्राम, कौन सी टीम बनेगी क्रिकेट क्वीन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time