Jadugoda : “राज्य की सबसे बड़ी समस्या हेमंत सोरेन” — जादूगोड़ा की सभा में बोले बाबू लाल मरांडी

  • माटीगोंडा पंचायत भवन में भाजपा नेताओं ने उपचुनाव में परिवर्तन का दिया संदेश

जादूगोड़ा : माटीगोंडा पंचायत भवन में मंगलवार की संध्या को उपचुनाव को लेकर आयोजित भाजपा की चुनावी सभा में प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की सबसे बड़ी समस्या वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। मरांडी ने आरोप लगाया कि बीते छह वर्षों में सरकार ने जनता के हित में कोई ठोस कार्य नहीं किया, जिसके चलते विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब परिवर्तन के मूड में है और भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन को भारी समर्थन मिल रहा है। मरांडी ने कहा कि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक नहीं पहुँचा, बल्कि उन लोगों तक गया जिनकी पहचान और हक पर सवाल खड़े होते रहे। सभा में ग्रामीणों की उपस्थिति ने भाजपा के अभियान में नई ऊर्जा भर दी।

इसे भी पढ़ें : Potka : आजादी के 78 साल बाद भी सानबासा में नहीं पहुंची बुनियादी सुविधाएं, खटिया पर मरीजों को ले जाने को मजबूर ग्रामीण

सभा को संबोधित करते हुए गिरिडीह के भाजपा नेता सुरेश साहू ने कहा कि इस उपचुनाव में जनता ने स्पष्ट रूप से परिवर्तन का मन बनाया है। उन्होंने दावा किया कि घाटशिला विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा की जीत सुनिश्चित है। सभा में भाजपा नेता रोहित सिंह परमार, पूर्व विधायक मेनका सरदार, मनोज प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, गुरुचरण रजवाड़, दिलीप पुरान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने ग्राम स्तर पर जनसंपर्क तेज करने की रणनीति पर भी चर्चा की। भाजपा नेताओं ने कहा कि विकास, सुरक्षा और जनहित उनके अभियान के मुख्य आधार हैं।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को श्रद्धापूर्वक…

Spread the love

Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time