Jadugora: जमीनी संगठन को मिलेगी नयी धार, सुभाष सिंह की कमान में कांग्रेस तैयार

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा कांग्रेस मंडल के नए अध्यक्ष के रूप में इचंडा निवासी सुभाष सिंह को नियुक्त किया गया है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पार्टी के प्रति उनके समर्पण की सराहना की और विश्वास जताया कि उनका नेतृत्व मंडल को नई ऊर्जा प्रदान करेगा.

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि आने वाले एक सप्ताह के भीतर जादूगोड़ा क्षेत्र के नौ पंचायतों – उत्तर इचंडा, दक्षिण इचंडा, माटीगोडा, मुर्गाघूटू, तरेगा, फॉरेस्ट ब्लॉक, बेनाशोल, मेडिया और सूरदा – में पंचायत स्तरीय कमिटी का गठन किया जाएगा.

प्रत्येक पंचायत कमिटी में 11 सदस्य होंगे, जिनमें एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक सचिव और सात कार्यकर्ता शामिल होंगे. सिंह ने कहा कि यह ढांचा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करेगा.

जादूगोड़ा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राम ने सुभाष सिंह को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि सुभाष सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस क्षेत्र में पुनः मजबूत होगी और संगठनात्मक कार्यों में नई गति आएगी.

सुभाष सिंह की नियुक्ति को स्थानीय राजनीति में एक नई दिशा के रूप में देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि इससे कांग्रेस का आधार ग्रामीण क्षेत्रों में पुनः सक्रिय और मजबूत हो सकेगा.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: मीटर बायपास कर चला रहे थे शराब दुकान, अब भरेंगे जुर्माना – विद्युत विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Spread the love

Related Posts

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *