Jadugora: जादूगोड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाने का संकल्प

जादूगोड़ा:  जादूगोड़ा के इच्छड़ा गांव में बुधवार को आयोजित जनसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। इस कदम के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी नीतियाँ और भाजपा की विकासोन्मुखी सोच प्रमुख कारण मानी जा रही हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर और पार्टी का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। सभी ने मिलकर भाजपा में शामिल होने और क्षेत्रीय प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित चंचल दास, उज्जवल गुप्ता और अन्य स्थानीय ग्रामवासियों ने भाजपा के संगठनात्मक मूल्यों और विकास संकल्प पर अपना विश्वास जताया। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब समय है ‘विकास के साथ, मोदी सरकार के हाथ’ के नारे को साकार करने का और झारखंड के हर कोने में भाजपा की विचारधारा फैलाने का।

भाजपा में शामिल हुए सदस्यों में जीतन भगत, कृष्णा सिंह, दिलीप भगत, देवी भगत, सुरजीत मंडल, दुर्गानाथ सावन, लल्टू सावन, दीपक सावन, बिझाम्बर सावन, मनजीत बेहरा, चंदा सावन, शीला सावन, सुरज भगत, बिट्टू सावन, विक्की सावन, सोमनाथ सावन, राहुल भगत, मानसनाथ सावन, जतिन सावन, राहुल सावन, मुकेश सावन, राजू सावन, रुपेश सावन, सुकराती सावन, जोबा रानी भगत, जयंती भगत, सुर्ताती भगत, अकीला सिंह, सायरी सिंह, परवती भगत, जयोति सिंह, बकुली भगत, खुर्का सिंह, मोंदिल्का सरदार, नमिता बेहरा, ललिता सिंह, बिम्बला बेहरा, दुरगा सिंह, अंजली सिंह, कविता भगत, मल्लिका सिंह, मलेश सिंह, उर्मिला सिंह, सुकुमानी नायक, आरती भगत, रीना सिंह, नुय्या सिंह, सुमित्रा सिंह, नीलमबरी भगत, मिंडू सिंह व अन्य शामिल हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव: आजसू की बैठक कल, सुदेश महतो और आदित्य साहू करेंगे उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश जाना का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कांग्रेस के कद्दावर नेता के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत अंतर्गत शासन गांव निवासी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम वार्ड 21 से मोहम्मद शमशेर ने ठोकी दावेदारी, किया नामांकन दाखिल

नामांकन के बाद समर्थकों में दिखा उत्साह, विकास के मुद्दों को बनाया चुनावी आधार जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र के बादाम सही रोड नंबर 7 स्थित वार्ड संख्या 21…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *