जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ स्थित खुखड़ाडीह बजरंगबली समिति की ओर से खुखड़ाडीह।मुख्य सड़क पर रामनवमी के दूसरे दिन सोमवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिससे नरवा पहाड़ से लेकर खुखड़ाडीह तक का पूरा क्षेत्र जय श्री राम के नारों से भक्तिमय हो गया। इस दौरान भारी संख्या ने राम भक्त खुखड़ाडीह बजरंगबली समिति की अगुवाई में भव्य शोभा यात्रा में हाथ में परंपरागत हथियार लेकर हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे ।
नरवा पहाड़ स्थित खुकराडीह बजरंग समिति की ओर से मेन रोड पर शर्बत और चना-गुड़ का वितरण किया गया। समिति की ओर से कई सालों से यहां पर रामनवमी का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए मंदिर निर्माण का कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है. आगे चलकर बजरंग बली की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा भी करने की योजना है. समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और हनुमान चालिसा देकर किया गया.
अतिथि के रूप में ये थे मौजूद
झामुमो नेता महावीर मुर्मू, हितकू के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्क्ष सह झामुमो के जमशेदपुर के प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलूरानी सिंह, मोनू सिंह, भीम सेन भुमिज, चंचल चक्रवर्ती, बरूण सिंह, फनीभूषण दास, हरगोविंद घोष आदि मौजूद थे.
शिवचर्चा महिला समिति को सम्मान
इस अवसर पर शिवचर्चा महिला समिति की पूरी टीम भी पहुंची थी. उनका भी सम्मान हनुमान चालिसा देकर किया गया. समिति की महिलाओं में चपला महतो, गीता पैरा, ममता हाजरा, रीना घोष, सुशील मुर्मू, अनामिका बेसरा, आरती दास, पली महतो, बीनापानी सिंह, शांति दास, झुमा सिंह, मां मणी कुंडू, सुमन देवी, प्रमिला महतो आदि शामिल थीं.
इनका रहा सक्रिय योगदान
खुकराडीह बजरंग समिति के संजय दास, अशोक दास, शक्तिपदो दास, समीर दास, मनोज दास, तापन दास, दीपक दास, विश्वजीत दास, सूरज पांडेय, दामोदर सिंह, नारायण, अजीत महतो, विश्वनाथ महतो, लक्खीपदो दास, जोगेश्वर दास, सपन दास, मानिक दास, उज्जवल दास, मदन मोहन दास, संजीव दास, शिबू दास, आदि मौजूद थे. इसके अलावा सुंदरनगर थाना के एसआई अमित कुमार व अन्य भी पहुंचे हुए थे जिनका समिति की ओर से अंगवस्त्र और हनुमान चालिसा देकर स्वागत किया गया.
इसे भी पढ़ें : Bahragora: कैंसर से जंग शुरु, बहरागोड़ा में मेहरबाई अस्पताल की शुरुआत
There is no ads to display, Please add some



















































