Jadugora : जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संकट पर दो दिवसीय जन जागरूकता अभियान 29 से

42 गांव के छह पंचायतों से गुजरेगी पर्यावरण जागरूकता रैली : सिदेश्वर सरदार

जादूगोड़ा : कटते जंगल व घटते आजीविका संकट के बीच जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संकट से ग्रामीणों को उबारने को लेकर पर्यावरण  चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी ने अच्छी पहल की है। इस गंभीर समस्या से आम जनमानस को अवगत व जागरूक कराने के उद्देश्य से जागरूरकता रैली निकालने का निर्णय लिया है। संस्था के निदेशक सिदेश्वर सरदार दो दिवसीय पर्यावरण जागरूकता रैली की शुरूआत 29 मार्च को सहारजुड़ी गांव से मोटरसाइकिल  रैली निकाल कर की जाएगी। उक्त रैली छह पंचायतों के 42 गांवों से गुजरेगी। पर्यावरण बचाओ रैली में ग्राम प्रधान  व वन सुरक्षा समिति के लोग भी शिरकत करेंगे।

इन गावों से गुजरेगी पर्यावरण जागरूकता रैली

दो दिवसीय पर्यावरण जागरूकता रैली की शुरुआत 29 मार्च को सुबह नौ बजे सहारजुड़ी गांव से होगी। पहले दिन रैली बूटगोंडा, हेसलघुटू, पावड़ाकोचा बलियागोंडा, मोहनाडीह, सालगाडीह, चंदनपुर समेत अन्य गांव से गुजरेगी. जबकि दूसरे दिन 30 जनवरी को डोकारसाई, गीतिलडीह, हितबासा, नूतन, चारडीहा, सोनागाड़ा, टागरसाईं  होते हुए संध्या समय 5 बजे पोटका पहुंचकर समाप्त हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें : 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम: परंपरा, पराक्रम और आस्था का दिखा अनूठा संगम

बहरागोड़ा : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर बहरागोड़ा की सड़कें केसरिया रंग में रंग गईं। राम मंदिर मैदान और स्थानीय कमेटियों द्वारा आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने न…

Spread the love

Gua : विस्थापितों के घर पर चला SAIL का बुलडोजर, विरोध के बाद प्रशासन झुका, विस्थापितों को मिला दो दिन का समय

गुवा : गुवा बाजार स्थित डिपासाई और जाटा हाटिंग क्षेत्र में शनिवार को सेल प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time