Jadugora : नरवा पहाड़ में बिजली तार की चपेट में आने से दो बैलों की मौत, पीड़ित ने मांगी एक लाख रुपये की क्षतिपूर्ति

जादूगोड़ा :  नरवा पहाड़ स्थित मुर्गाघुटू निवासी मोसो बास्के के दो बैलों की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में पीड़ित मोसो बास्के, पिता स्वर्गीय माझी राम बास्के ने बताया कि उनके दोनों बैल खेत में चरने गए थे। इसी दौरान खेत के बगल से गुजर रहा बिजली का तार काफी नीचे झुका हुआ था। बैल उसके संपर्क में आ गए, जिससे करंट लगने के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मोसो बास्के ने जादूगोड़ा बिजली विभाग से एक लाख रुपये की क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली तार के झुके होने के बावजूद विभाग द्वारा उसे दुरुस्त नहीं किया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि उचित क्षतिपूर्ति नहीं दी गई तो वह विभाग की लापरवाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद, बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

One thought on “Jadugora : नरवा पहाड़ में बिजली तार की चपेट में आने से दो बैलों की मौत, पीड़ित ने मांगी एक लाख रुपये की क्षतिपूर्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *