Jagdeep Dhankhar Pension: राजस्थान विधानसभा ने बहाल की पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की पेंशन

जयपुर:  राजस्थान विधानसभा की ओर से पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व विधायक जगदीप धनखड़ को पेंशन मंजूर कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय ने उनके आवेदन पर प्रक्रिया पूरी करते हुए आदेश जारी किया। अब उन्हें हर महीने पूर्व विधायक के तौर पर पेंशन और अन्य संबंधित सुविधाएं मिलेंगी।

कितनी होगी पेंशन?
धनखड़ ने अगस्त के अंतिम सप्ताह में पेंशन के लिए आवेदन किया था। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब उन्हें करीब 42 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।

राज्यपाल बनने पर बंद हो गई थी पेंशन
धनखड़ 1993 से 1998 तक किशनगढ़ से कांग्रेस विधायक रहे। विधायक पद छोड़ने के बाद उन्हें जुलाई 2019 तक पेंशन मिलती रही। लेकिन पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनने पर यह सुविधा बंद कर दी गई थी। उपराष्ट्रपति पद से मुक्त होने के बाद अब यह पेंशन फिर से बहाल हो गई है।

विधायक चुनाव की जीत
1993 में किशनगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए धनखड़ ने कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर बीजेपी प्रत्याशी जगजीत सिंह को 1958 वोटों से हराया था। उन्हें 41,444 वोट मिले थे जबकि जगजीत सिंह को 39,486 वोट मिले।

पहले सांसद, फिर विधायक
राजनीति में धनखड़ का सफर 1989 में शुरू हुआ, जब उन्होंने झुंझुनू लोकसभा सीट से जनता दल उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीता। उन्होंने कांग्रेस के मोहम्मद अयूब खान को मात दी थी। तब उन्हें 4,21,686 वोट मिले थे, जबकि अयूब खान को 2,59,705 वोट मिले।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand: ईद-उल-मिलादुन्नबी पर झंडा उखाड़े जाने से मचा घमासान, टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन

Spread the love
  • Related Posts

    Chaibasa : भारत रत्न राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत को 21वीं सदी की दिशा देने वाले दूरदर्शी नेता थे : सोनाराम सिंकू

    पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनी,भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय ) : जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।…

    Spread the love

    Muri : 27 से 31 म‌ई तक मोदी सरकार का पूतला दहन एवं 9-10 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन का निर्णय

    मुरी : राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा की आनलाईन बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ झारखंड सहित देशभर में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया. उक्त बैठक में पूरे देश…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time