देशभर में बारिश-बाढ़ से हाहाकार, पंजाब, हिमाचल, ओडिशा सबसे प्रभावित – हजारों लोग बेघर

नई दिल्ली:  कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़े हुए हैं। पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, गुजरात और राजस्थान समेत कई राज्यों में तबाही मची है। लाखों लोग प्रभावित हैं और अब तक कई मौतें हो चुकी हैं।

पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित
पंजाब में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। 23 जिलों के 1900 से ज्यादा गांव जलमग्न हैं और 3.84 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी 110 किमी लंबी बाड़ क्षतिग्रस्त हो गई है, बीएसएफ की 90 चौकियां जलमग्न हैं।

हिमाचल और जम्मू में भूस्खलन
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भूस्खलन से दो घर दब गए। 10 लोग मलबे में फंसे, जिनमें से 3 को बचा लिया गया, एक की मौत हो गई और 6 की तलाश जारी है। किश्तवाड़ (जम्मू) में जलविद्युत परियोजना स्थल पर भूस्खलन हुआ, पांच लोग दबे लेकिन पुलिस और रेड क्रॉस टीम ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया।मणिमहेश यात्रा मार्ग से अब तक 15 हजार श्रद्धालु सुरक्षित निकाले गए, 500 अब भी फंसे हैं।

उत्तर-पूर्व और कश्मीर की मुश्किलें
अरुणाचल प्रदेश में पांच जगहों पर भूस्खलन से यातायात ठप हो गया। श्रीनगर के बडगाम जिले में शालिना बांध में दरार आने के बाद 7 गांव खाली कराए गए।

हरियाणा-चंडीगढ़ में भारी बारिश
हरियाणा में 5 लोगों की मौत और 1 व्यक्ति के बहने की खबर। यमुना, घग्गर, टांगरी और मारकंडा नदियां खतरे के निशान पर हैं। चंडीगढ़ में 24 घंटे में 20.4 मिमी बारिश दर्ज हुई।

गुजरात-राजस्थान-ओडिशा में अलर्ट
गुजरात में 5 से 7 सितंबर तक भारी बारिश का रेड अलर्ट। राजस्थान के दौसा जिले में 104 मिमी बारिश, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट। ओडिशा में बालासोर, कटक, भुवनेश्वर और भद्रक सबसे ज्यादा प्रभावित। कई जगह अस्पतालों और घरों में पानी घुसा।

मुंबई-एनसीआर का हाल
मुंबई में बादल छाए, अगले 24 घंटे तक मध्यम बारिश का अनुमान। बीते 24 घंटे में मुंबई में 6.75 मिमी, उपनगरों में 7 से 15 मिमी तक बारिश। दिल्ली-एनसीआर में कुछ राहत, दिल्ली में बारिश थमने की उम्मीद, लेकिन गुरुग्राम और फरीदाबाद में फुहारें जारी रह सकती हैं।

आपदा से भारी नुकसान
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से 5700 करोड़ रुपये से ज्यादा के नुकसान का आकलन किया है और केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है। दुकानों, होटलों, होमस्टे और अन्य संरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पति की हत्यारोपी की रिहाई के खिलाफ मार्च निकालना पड़ा महँगा, पूर्णिमा नीरज सिंह केस दर्ज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

    Spread the love

    Potka : पोटका में एआईकेकेएमएस ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान

    पोटका : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को पोटका, जादूगोड़ा में बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। संगठन ने बताया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time