Jamshedpur: बिहार एटक जिला सम्मेलन में आंगनवाड़ी सेविकाओं की उपेक्षा पर जय प्रकाश पांडेय ने उठाया सवाल

जमुई :  बिहार राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन (एटक) से सम्बद्ध जमुई जिले का तृतीय जिला सम्मेलन 20 सितम्बर 2025 को महिला कॉलेज, झाझा में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनीता अंशु ने की।

सम्मेलन में राज्य सरकार द्वारा 8 सितम्बर 2025 को पटना में आहूत “आक्रोश दिवस” के बाद आंगनवाड़ी सेविका/सहायिकाओं के अतिरिक्त प्रोत्साहन मानदेय में क्रमशः 2000/- और 500/- रुपये की वृद्धि किए जाने के निर्णय पर खुशी व्यक्त की गई और राज्य नेतृत्व का अभिनंदन किया गया।

सम्मेलन में यूनियन के प्रदेश महासचिव कुमार विंदेश्वर सिंह, प्रदेश अंकेक्षक गौतम कुमार सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम श्रीवास्तव, झारखंड आंगनवाड़ी यूनियन के संयोजक जय प्रकाश पांडेय सहित अन्य नेता शामिल हुए।

इस मौके पर कुमार विंदेश्वर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मानदेय में की गई वृद्धि “ऊंट के मुंह में जीरा” के समान है और यूनियन इससे संतुष्ट नहीं है। उन्होंने सेविका/सहायिकाओं को सरकारी कर्मी का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिलेगा, तब तक सेविका को 25,000/- और सहायिका को 18,000/- मानदेय देने की मांग जारी रहेगी।

 

प्रदेश अंकेक्षक गौतम कुमार सिंह ने कहा कि जब तक सेविका/सहायिकाओं को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिलेगा, यूनियन का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने ग्रेच्युटी और मोबाइल का आदेश शीघ्र जारी करने की भी मांग की।

झारखंड यूनियन के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि 2 अक्टूबर 2025 को ICDS परियोजना का 50 वर्ष पूरा हो जाएगा, लेकिन आंगनवाड़ी सेविका/सहायिकाओं को अभी तक राज्यकर्मी का दर्जा नहीं दिया गया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की।

जिला अध्यक्ष अनीता अंशु ने यूनियन को और मजबूत करने का आह्वान किया। जिला महासचिव अर्चना सहाय ने FRS से जुड़ी समस्याओं और उनके संभावित समाधान पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन में झाझा परियोजना अध्यक्ष सुमित्रा यादव, झाझा परियोजना महासचिव रेखा कुमारी वर्मा, मिहिर कुमार सिंह, विनोद वर्मा, नीतू कुमारी, सीमा कुमारी, गीता देवी, संजू कुमारी, रानी कुमारी, विनिता राय, किसलय कमल सहित जिले के विभिन्न परियोजनाओं से बड़ी संख्या में सेविका और सहायिकाएं शामिल हुईं।

सम्मेलन में नई जिला कमिटी का चुनाव भी हुआ। इसमें अनीता अंशु को पुनः जिला अध्यक्ष, अर्चना सहाय को जिला महासचिव, नीतू कुमारी, पुष्पा कुमारी और समरी देवी को उपाध्यक्ष, चांदनी कुमारी, आशा देवी और विनिता राय को सचिव, रीना कुमारी को कोषाध्यक्ष सहित 9 सदस्यीय कार्यकारिणी के पदों पर निर्विरोध चुना गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur : साकची में बारिश के बाद पेड़ सड़क पर गिरा, यातायात हुआ ठप

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time