Jamshedpur: पेरेंट-टीचर मीटिंग के बाद 13 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, मोहल्ले में शोक की लहर

जमशेदपुर:  गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जनता मार्केट, देव नगर में रहने वाली 13 वर्षीय श्रेया राज की मौत ने पूरे मोहल्ले में गहरा शोक फैला दिया। श्रेय चिन्मया विद्यालय में कक्षा 7 की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को विद्यालय में पेरेंट-टीचर मीटिंग आयोजित की गई थी। मीटिंग में शिक्षक ने श्रेया की स्कूल में की गई बदमाशी और अनुशासनहीनता पर चर्चा की। श्रेया इस बात से मानसिक रूप से आहत बताई जा रही थी।

घर लौटने के बाद जब उसकी मां पड़ोसी के घर गई हुई थीं, उसी दौरान श्रेया ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया, लेकिन इलाज के दौरान 18 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन ने गोविंदपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
19 अक्टूबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन रो-रोकर बुरी तरह टूट गए हैं और पूरा मोहल्ला शोक में डूबा हुआ है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: विवाद के बाद 20 वर्षीय ऑटो चालक ने लगाई फांसी, पत्नी और मासूम बच्ची पर छाया शोक

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *