Jamshedpur: बिना वैध ट्रेड लाइसेंस पर कार्रवाई तेज़, नगर निकाय की विशेष जांच में पांच प्रतिष्ठानों पर जुर्माना

जमशेदपुर:  कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान के निर्देश पर नगर निकाय द्वारा मारवाड़ी पाड़ा, चौक बाजार और दुक्खू मार्केट क्षेत्र में बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान निरीक्षण दल ने दुकानों का निरीक्षण कर संबंधित व्यापारियों को नियमों की जानकारी दी।

नगर परिषद से वैध ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करना हर व्यावसायिक गतिविधि के लिए अनिवार्य है। जिन दुकानदारों का लाइसेंस समाप्त हो गया है, उन्हें समय पर नवीनीकरण कराने की चेतावनी दी गई।

जांच के दौरान निम्नलिखित दुकानों को बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालन करते पाया गया, जिस पर ₹3500 का जुर्माना लगाया गया:

Gupta Enterprises
Shubhangi Goyal
Factory Outlet
Hanuman Cloth Store
Suraj Sonkar

इस कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक उमेश प्रजापति, राहुल कुमार दास, नसीम अख्तर, पर्यवेक्षक दिनेश कुमार, Sparrow Softech के टीम लीडर बुधेश्वर मंडल, कर संग्रहकर्ता एवं होमगार्ड बल की सक्रिय भागीदारी रही।

नगर निकाय ने सभी व्यवसायियों से अपील की है कि वे समय पर वैध ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करें या उसका नवीनीकरण कराएं। अन्यथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हर पंचायत में लगे DBT कैंप, तभी होगा सम्पूर्ण त्रुटि निवारण – करुणामय मंडल ने DDC को सौंपा ज्ञापन

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी

बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में…

Spread the love

Jamshedpur : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की स्मृति में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन दरबार, कई समाजसेवी हुए सम्मानित

जमशेदपुर : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की वार्षिक स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time