Jamshedpur : अधिवक्ता संदीप कुमार साहू का लंबी बीमारी के बाद निधन, स्वर्णरेखा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

  • जमशेदपुर के कानूनी जगत में शोक की लहर, साथी अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : अत्यंत दुखद समाचार है कि मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को अधिवक्ता संदीप कुमार साहू का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सूरज उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के समापन के उपरांत सुबह लगभग 10 बजे उन्होंने सीताराम डेरा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। स्वभाव से अत्यंत विनम्र और सरल हृदय वाले अधिवक्ता संदीप साहू अपनी ईमानदारी और सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। उनकी पत्नी सोमा दास भी अधिवक्ता एवं मेडिएटर हैं।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : शहरबेड़ा छठ घाट हादसे पर विधायक सविता महतो ने जताया दुख, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

उनका पार्थिव शरीर आज दोपहर लगभग 2 बजे स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार हेतु लाया गया, जहां विधि-विधान के साथ उनका दाह संस्कार किया गया। अधिवक्ता श्याम ठाकुर और कार्यकारी सदस्य अधिवक्ता अभय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की और बताया कि कई अधिवक्ता छठ पर्व में व्यस्त होने के कारण घाट पर उपस्थित नहीं हो सके। जिला बार संघ जमशेदपुर के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए चितरंजन महतो, पार्टी के सच्चे सेवक थे दिवंगत नेता

बहरागोड़ा में भावपूर्ण स्मरण सभा, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित नेताजी शिशु उद्यान परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कद्दावर नेता, पूर्व जिला कमेटी…

Spread the love

Jhargram : तिरंगे में लिपटकर गांव लौटे शहीद समीरन सिंह, हर आंख हुई नम

झाड़ग्राम के कुचलादाड़ी गांव में गूंजा ‘समीरन सिंह अमर रहें’ का नारा डोडा हादसे में शहीद जवानों को देश ने किया नमन झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के सांकराइल प्रखंड अंतर्गत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *