Jamshedpur: अतिक्रमण हटाओ नोटिस के बाद, बस्तीवासियों ने रेलवे और अनावाद बिहार सरकार को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर: दक्षिण करनडीह पंचायत के झारखण्डनगर बस्ती की भूमि के मामले में रेलवे और अनावाद बिहार सरकार को ज्ञापन सौंपा गया है. भूमि का खाता संख्या 372 और प्लॉट संख्या 1133 के तहत, 20 जनवरी 2025 को वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) भूमि दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया. नोटिस में 30 जनवरी 2025 तक उक्त जमीन को खाली करने का निर्देश दिया गया है.

 

बस्ती की स्थिति
इस बस्ती में लगभग 450 परिवार निवास करते हैं, जिसकी कुल आबादी लगभग 4000 है. इसमें तीन पंचायतों के तीन वार्ड शामिल हैं, साथ ही दक्षिण करनडीह पंचायत के वार्ड संख्या 4 का क्षेत्र भी इसमें शामिल है.

 

सत्यापन की मांग
ज्ञापन में रेलवे के क्षेत्र और अनावाद बिहार सरकार की भूमि का सत्यापन कराने का अनुरोध किया गया है. साथ ही, इस क्षेत्र में जिन परिवारों को खाली किया जा रहा है, उनके पुनर्वास के लिए खाली पड़ी अनावाद बिहार सरकार की भूमि पर व्यवस्था करने की मांग की गई है.

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: मारवाड़ी युवा मंच के क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी सिंहभूम चेंबर की टीम

Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time