Jamshedpur: अरुणाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय टीम ने बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत का किया भ्रमण

भारत सरकार द्वारा सुपोषित ग्राम पंचायत के रूप में किया गया है चयनित

जमशेदपुर:  अरुणाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय टीम के द्वारा पोषण अभियान योजना अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के सुपोषित ग्राम पंचायत- पाथरा, बहरागोड़ा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र नाकदोहा एवं पांकीसोल का भ्रमण किया गया ।टीम के सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में वृद्धि निगरानी सत्यापन, केंद्रों का आधारभूत संरचना का सत्यापन , खाद्य विविधता एवं केंद्र में साफ- सफाई का अवलोकन किया ।

टीकाकरण कार्य का भी जायजा

टीम के सदस्यों ने जिला के उपायुक्त स्तर से डीएमएफटी में उपलब्ध कराएं गए प्री- स्कूल किट की प्रशंसा की। एएनएम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर किए जा रहे टीकाकरण कार्य का भी जायजा लिया । टीम द्वारा पोषण ट्रैकर ऐप में प्रविष्ट लाभुकों का वजन एवं ऊंचाई ले कर पोषण ट्रैक्टर से मिलान किया गया जो शत-प्रतिशत सही पाया गया । मौके पर उपस्थित गर्भवती एवं धात्री लाभुकों से रेडी टु इट सामग्री के उपयोग एवं उपभोग पर विस्तृत जानकारी ली गई। आंगनबाड़ी केंद्र के आधारभूत संरचना जैसे बिजली, पानी, शौचालय, पोषण वाटिका की सुविधा उत्तम होने पर प्रशंसा जताई गई ।

ये थे उपस्थित

मौके पर अरुणाचल प्रदेश के आईसीडीएस की डिप्टी डायरेक्टर- श्रीमती चादन तांगबेज, स्टेट कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सिंह कंसलटेंट सुशील कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम संध्या रानी, अंचल अधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बहरागोड़ा राजा राम सिंह मुंडा, पाथरा पंचायत के मुखिया राधी मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य गौतम कुमार मन्ना एवं महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : अर्नब चक्रवात के कारण 28 व 29 को पूर्वी सिंहभूम में  KG से 12 वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित

    जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखण्ड राँची के पूर्वानुमान के द्वारा झारखण्ड के विभिन्न जिलों में चक्रवात ‘अर्णव’ (Cyclone Arnab) एवं भारी बारिश की चेतावनी देते हुए सतर्कता बरतने…

    Spread the love

    Muri : मातृभूमि सेवा संस्थान ने महिलाओं के बीच बांटे 150 निःशुल्क हंसुए

    धान कटाई में सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से भुलि और जालुहोटांग गांव में किया गया वितरण मुरी : सिल्ली प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों भुलि और जालुहोटांग में मातृभूमि सेवा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time