Jamshedpur : स्कूली बच्चों का झगड़ा सुलझाने गए व्यक्ति पर चाकू से हमला

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत फार्म एरिया स्थित बाल्डविन स्कूल के बाहर स्कूली बच्चों का झगड़ा सुलझाने गए कदमा टैंक रोड निवासी बिपिन कुमार पर ही हमला कर दिया गया। हमलावरों ने बिपिन पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे बिपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, मौका पाते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में बिपिन ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी और इलाज के लिए टीएमएच पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है। बिपिन के छाती, पीठ और हाथ में चोट आई है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए है।

बिपिन आरपीएफ कैंटीन में सप्लायर का काम करते है

बिपिन के साले दीपक ने बताया कि बिपिन आरपीएफ कैंटीन में सप्लायर का काम करते है। शुक्रवार दोपहर वे अपनी बेटी को स्कूल से लेने गए थे। उन्होंने देखा कि स्कूल के बाहर एक बच्चे को कुछ बाहरी युवक मार रहे है। उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया पर हमलावरों ने उनपर ही हमला कर दिया। जिससे बिपिन घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 15 लाख के ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर समेत 13 गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time