Jamshedpur: केंद्र सरकार पर कांग्रेस महासचिव महेंद्र पांडेय का तीखा हमला, अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों पर सवाल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव और बागबेड़ा मंडल कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार पांडेय ने केंद्र सरकार की युद्ध विराम नीति पर सवाल उठाए. पांडेय ने कहा कि जब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में विपक्ष और पूरा देश एकजुट है, तो ऐसे में अमेरिकी दबाव में युद्ध विराम का निर्णय लेना कतई उचित नहीं है.

अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों पर सवाल
महेंद्र पांडेय ने अमेरिका के भारत के प्रति नीतियों पर भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि अमेरिका खुद को भारत का हितैषी बताता है, लेकिन उसकी पाकिस्तान के प्रति निष्ठा आज भी स्पष्ट रूप से दिखती है. यह एक खुला राज है कि पाकिस्तान को युद्ध सामग्री चीन और तुर्की से मिल रही है. पांडेय ने यह भी बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारत ने अपनी ताकत दिखाई, तो चीन ने भी अपने कदम पीछे खींचे थे. लेकिन अमेरिका के दखल के बाद भारत सरकार के रूख में नरमी आना, पांडेय के अनुसार, 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है.

आतंकवाद पर सरकार की जिम्मेदारी
पांडेय ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और भारत लंबे समय से इससे पीड़ित है. आतंकवादियों ने न सिर्फ आम नागरिकों की जान ली, बल्कि कई राजनेताओं, ब्यूरोक्रेट्स और सैनिकों को भी निशाना बनाया है. ऐसे में आतंकवादियों को कड़ी सजा देना सरकार का कर्तव्य है. पांडेय ने एक बार फिर यह दोहराया कि आतंकवाद का समूल नाश किए बिना देश में शांति स्थापित नहीं हो सकती.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड लॉन बॉल को मिलेगा नई ऊर्जा का संबल, डॉ. सुनील खवाड़े उपाध्यक्ष मनोनीत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time